Current Date: 30 Apr, 2025
YouTube Video Thumbnail

बिगड़ी किस्मत को बनाना है तो ये शिव भजन जुरूर सुनें

- Devendra Pathak


🎵बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है🎵

🙏 गायक: देवेन्द्र पाठक
🎼 गीत: देवेन्द्र पाठक

विवरण:
बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है एक अत्यंत भावनात्मक भजन है, जिसे देवेंद्र पाठक ने अपनी भक्ति भाव से भरी आवाज़ में प्रस्तुत किया है। यह भजन दर्शाता है कि भगवान शिव ही हैं जो दुखी को सुखी, असंभव को संभव और अंधकार को उजाले में बदलते हैं। उनके रहस्यमय स्वभाव और करुणामयी दृष्टि से जीवन में चमत्कार होते हैं। यह भजन हर शिवभक्त के मन को शांति और आस्था से भर देता है।

गीत के बोल:
बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है,
रोते को पल में हसाना शिव भोले का काम है,

किस पे कब खुश होंगे भोले जानता कोई नहीं,
फूल पट झड़ में खिलाना शिव भोले का काम है,
बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है,

रास्ता मुश्किल हो कितना गिरने देते है नहीं,
रही पे चलना सीखना शिव भोले का काम है,
बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है,

शिव की किरपा नित बरसे बंदे इस संसार में,
देविंदर को अपना बनाना शिव भोले का काम है,
बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है,

Credit Details :

Song: Bigdi Kismat Ko Banana Shiv Bhole Ka Kaam Hai
Singer: Devendra Pathak
Lyrics: Devendra Pathak

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।