🎵भोले की मस्ती🎵
🙏 गायक: दीपक पाराशर
🎼 संगीत: दीपक पाराशर
विवरण:
भोलेनाथ की मस्ती में डूबा भजन भोले की मस्ती सुनें, गायक दीपक पराशर की शानदार आवाज़ में। इस भजन में भोलेनाथ की शक्ति, भूतों पर कृपा, और महाकाल की महिमा का गान किया गया है। भक्तों पर उनकी कृपा और श्मशान में बसे भोले भंडारी की शक्तियों का सुंदर चित्रण है। यह भजन शिव भक्तों को उनके नाम का जप करने और भक्ति में खो जाने के लिए प्रेरित करता है। शिव के अनगिनत रूपों और उनकी लीला को महसूस करें।
गीत के बोल:
मस्ती मैं डोले भोले तेरी भोले,
मस्ती में डोले भोले तेरी,
भंग चड़ी मुझे भोले तेरी भोले,
मस्ती चड़ी है भोले तेरी…
भोले तेरे नाम में हैं इतनी शक्ती,
पार लगादे भोले मेरी कश्ती,
आना चाहूं बाबा मेतो तेरी बस्ती,
आने से जहां भोले दुनिया डरती,
तीन चार यार मेरे कस लगाए,
मस्ती में भोले तेरी नाचे गाए,
भोले तेरी भक्ती में डूबते जाए,
दिन रात नाम तेरा जपते जाए,
श्मशान में रहता मेरा भोला भण्डारी,
भूत भ्यंकर रूप हैं तेरा नंदी की सवारी,
भूतो पे कृपा करे लीला इसकी न्यारी,
काल रात्रि निकले भोले तेरी सवारी…
मस्ती मैं डोले भोले तेरी भोले,
मस्ती में डोले भोले तेरी,
भांग चड़ी मुझे भोले तेरी भोले,
मस्ती चड़ी है भोले तेरी……
कालो के काल महाकाल को प्रणाम,
तेरी कृपा से भोले बना मेरा नाम,
भक्तों पे कृपा दुस्टो के हरे प्राण,
तेरे ही हाथो में भोले विधि का विधान,
मस्तक पे भस्म मेरे कोई ना शर्म……
Credit Details :
Song: Bhole Ki Masti
Singer: Deepak Parashar
Lyrics: Deepak Parashar
Music: Deepak Parashar
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।