Current Date: 05 Feb, 2025
YouTube Video Thumbnail

Bhole Baba Pahadon Ke Raja - Full Song - Latest Bhole Baba Hit Song

- A-Jay M


🎵भोले बाबा पहाड़ों के राजा🎵

🙏 गायक: ए-जय एम
🎼 संगीत: अभिषेक महावीर

विवरण:
भोले बाबा पहाड़ों के राजा भजन में भगवान शिव की महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है। A-Jay M की आवाज़ में यह भजन भक्ति और प्रेम की भावना को प्रगट करता है। इसमें भगवान शिव की दिव्यता और उनके प्रति अटूट विश्वास को महसूस किया जा सकता है। भजन में भगवान शिव के हर रूप और उनके प्रति प्रेम को व्यक्त किया गया है। भोलेनाथ के प्रति इस श्रद्धा को महसूस करें इस भव्य भजन के साथ।

गीत के बोल:
सुन मेरे भोले बाबा,
मेरा मन ये तुझमे लागा,
प्रीत अपनी दिखाऊं कैसे,
प्रेम तुझसे छुपाऊं कैसे......

ओ भोले बाबा पहाड़ो के राजा कभी मेरे घर आजा रे,
ओ भोले बाबा पहाड़ो के राजा कभी मेरे घर आजा रे,
पूरी कब ये होंगी ये आशा भोले बाबा,
ओ भोले बाबा पहाड़ो के राजा कभी मेरे घर आजा रे…..

मै तेरी धुन पे हूँ नाचा,
जब तेरा डमरू है बाजा,
ह्रदय की है ताल तुमसे,
मेरी हर एक सांस तुमसे,
पूरी कब ये होंगी ये आशा भोले बाबा,
अरे ओ भोले बाबा पहाड़ो के राजा कभी मेरे घर आजा रे…..

सुन मेरे भोले बाबा,
मेरा मन ये तुझमे लागा,
प्रीत अपनी दिखाऊं कैसे,
प्रेम तुझसे छुपाऊं कैसे……..

चन्द्रमा मे तेज़ तुमसे,
पृथ्वी मे है ओज तुमसे,
सूर्य मे है अगन तुमसे,
मेरे मन की लगन तुमसे,
पूरी कब ये होंगी ये आशा भोले बाबा,
ओ भोले बाबा पहाड़ो के राजा प्रभू मेरे घर आजा रे…..

Credit Details :

Song: Bhole Baba Pahadon Ke Raja
Singer: A-Jay M
Lyrics: Yogesh Dubey
Music: Abhishek Mahavir

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।