Current Date: 22 Feb, 2025

आया फागन रंग रंगीला

- Bhawna Swaranjali


आया फागण रंग रंगीला 
टिकट कटा लो खाटू की
श्याम धनी का आया मेला 
टिकट कटा लो खाटू की
मचा है खूब धमाल, 
उड़ रहे रंग गुलाल
नीला पीला लाल, 
रंग का फैला जाल

सांवरिया का लख्खी मेला, 
फागण में जब आता है
श्याम प्रेमियों पे मस्ती का, 
रंग अजब चढ़ जाता है
छोड़ के सारी, दुनिया दारी,
श्याम की धुन में रहते हैं 
हम दीवाने श्याम प्रभु के, 
ठोक के सीना कहते हैं
होता ये त्यौहार रंगीला
टिकट कटा लो खाटू की
आया फागण रंग रंगीला

जयपुर से बढ़ जाती है, 
हलचल खाटू धाम की
जयकारों की गूंज सुनाई,
देती श्याम के नाम की
बस हो चाहे ट्रेन में भर कर ,
प्रेमी खाटू आते है
कुछ प्रेमी अपनी गाड़ी से,
संग परिवार के आते हैं 
श्याम का मंदिर सजा सजीला
टिकट कटा लो खाटू की
आया फागण रंग रंगीला

सांवरिया से चलके मिलेंगे, 
मिलके धूम मचाएंगे
खेलेंगे वहां जम कर होली,
श्याम को रंग लगाएंगे
इतर की बौछार करेंगे, 
रंग अबीर उड़ाएंगे
बना के कुंदन प्रेमियों संग, 
टोली धूम मचाएंगे
खाटू वाला छैल छबीला
टिकट कटा लो खाटू की
आया फागण रंग रंगीला

Credit Details :

Song: Aaya Fagan Rang Rangila
Singer: Bhawna Swaranjali
Music: Suraj Vishwakarma
Lyrics: Kundan Akela

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।