Current Date: 17 Sep, 2024

बालाजी संकट काटे

- Keshav Sharma


देखो बालाजी संकट हे काटे संग शनिदेव नजरे फिराते
जिनकी नजरो को दुनिया तरसती 
उनकी कृपा सभी पर बरसती 
बाला कष्टों पे सोटा घूमते संग शनिदेव नजरे फिराते 
देखो बालाजी संकट है काटे संग शनिदेव नजरे फिराते 
काम बिगड़े है इनसे ही बनते 
साथ भगतो के हरपल ये चलते 
कैसे बालाजी दिल में समाते संग शनिदेव नजरे फिराते 
देखो बालाजी संकट हे काटे संग शनिदेव नजरे फिराते
सारी विपदा सब तुमको बताये 
तेरा केशव भी अर्जी लगाए 
सत्य कुर्मी अमन है बताते संग शनिदेव नजरे फिराते 
देखो बालाजी संकट है काटे संग शनिदेव नजरे फिराते 
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।