Current Date: 08 Sep, 2024

अब तो आजा सांवरिया

- Vijay Chouhan


श्याम की चौखट पे देखो भक्तो ने शोर मचाया है 
अब तो आजा सांवरिया फागुन को महीना आया है 
हो आया मौसम होली का भक्तो के मन को भाया है 
अब तो आजा सांवरिया फागुन को महीना आया है 

श्याम को रंग लगाने का अरमान जगा है 
होली में नीले पिले लाल गुलाबी रंग मिलाया झोली में 
रंगो में श्याम रंगीले को रंगने का मौसम आया है 
अब तो आजा सांवरिया फागुन को महीना आया है 

मन भवन इस फागुन में झूम रहा जग सारा है 
मन में इन रंगो पे बाबा लिखा नाम तुम्हारा है 
बने तुम फागुन में साथी भक्तो का मन हर्षाया है  
श्याम को रंग लगाओ रे फागुन का महीना आया है 
अब तो आजा सांवरिया फागुन को महीना आया है 

अलबेली सी धूम मचा दो रंगो की बरसात में 
युगो युगो तक रह जाए ये फागुन सबकी यादो में 
हो मौसम बरसने जैसा भक्तो ने आज बनाया है 
श्याम को रंग लगाओ रे फागुन का महीना आया है 
अब तो आजा सांवरिया फागुन को महीना आया है 
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।